फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They didn't learn their lesson... people crossed the closed crossing without caring about their lives.

Shahjahanpur News: नहीं लिया सबक... जान की परवाह किए बिना बंद क्रॉसिंग से निकले लोग

Sat, 27 Dec 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
They didn't learn their lesson... people crossed the closed crossing without caring about their lives.
मोहल्ला इंदिरानगर ​स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। कचहरी हॉल्ट, मोक्षधाम, गोविंदगंज का रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग को लोगों ने आम रास्ता बना दिया है। रोजा में ट्रेन की टक्कर से पांच लोगों की मौत होने की घटना के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब छह बजे रोजा में रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर दो मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। रेल कर्मचारियों ने निकलने वाले रास्तों पर एंगल लगाकर उन्हें बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों ने रेलवे क्रासिंग व हाॅल्ट को आम रास्ता बना दिया है। शहर की मोहनगंज, मोक्षधाम, रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद लोग निकलते रहते हैं। शुक्रवार को भी तमाम लोग नियमों की अवहेलना कर लाइन पार करते नजर आए।
विज्ञापन

---
बंद रेलवे क्रॉसिंग को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग

तिलहर। ट्रेनें निकलने के दौरान निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने पर तमाम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइकों और साइकिलों समेत क्रॉसिंग के बैरियर के नीचे से निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही मार्ग पर रेलवे लाइनों के ऊपर ओवरब्रिज बनाने के लिए यह क्रॉसिंग कई माह तक बंद रही। इस कारण लाइन पार निगोही मार्ग पर दोनों ओर बसे करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में भारी परेशानी होने लगी। हाल ही में यह क्रॉसिंग खुलवाई गई है। अब केवल ट्रेन अथवा मालगाड़ी निकालने के दौरान क्रॉसिंग बंद करके बाद में फिर खोल दी जाती है। इसके बावजूद लोग क्रॉसिंग के कुछ देर बाद खुलने की प्रतीक्षा किए बगैर जल्दबाजी में बंद क्रासिंग से वाहन लेकर निकल रहे हैं।

आरपीएफ के चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह के अनुसार रेलवे फाटक बंद होने पर उसके नीचे से निकलना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास निगरानी कराई जाएगी। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

मोहल्ला इंदिरानगर स्थित रेल फाटक से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed