फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There will be a movement to free the cremation ground from occupation

Shahjahanpur News: ‘श्मशान भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए आंदोलन होगा’

Fri, 31 Oct 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
There will be a movement to free the cremation ground from occupation
जलालाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा।स्रोत: जाग
जलालाबाद। भारतीय बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा है कि रौली बौरी गांव में श्मशान की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए संगठन आगामी 17 नवंबर से जन सहयोग से आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने एक बरात घर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें इसके लिए अभी से तैयार होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संगठन की ओर से कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन प्रशासन अब तक जमीन खाली नहीं करा सका। प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह ने बताया कि रौली बोली में श्मशान पर गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए संगठन ने गत वर्ष तीन दिसंबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर जाकर अस्थायी निर्माण हटवा दिया और स्थायी कब्जे भी जल्द हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाद में स्थायी कब्जे हटना तो दूर रहा, खाली कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जे कर लिए गए। इसे लेकर दो माह पूर्व एसडीएम से भेंट करने पर आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed