फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was no tea or breakfast in the relief camp in the morning

Shahjahanpur News: राहत शिविर में सुबह न मिली चाय और न नाश्ता

Mon, 08 Sep 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
There was no tea or breakfast in the relief camp in the morning
लालपुर ​स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद
रोजा। कल्याण सिंह सामुदायिक भवन में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर में रविवार दोपहर तक लोगों को खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया। इससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग भूख से परेशान रहे। लोग समोसा आदि खरीदकर लाए। दिन में दो बजे के बाद सभी को खाना दिया गया।
विज्ञापन

रेती रोड पर स्थित लोक बिहार काॅलोनी में बाढ़ का पानी भरने के बाद शुक्रवार से काॅलोनी के लोग कल्याण सिंह सामुदायिक भवन में रुक गए थे। शनिवार शाम तक बच्चों को मिलाकर 110 लोग राहत शिविर में पहुंचे। यहां छोटे बच्चों को पीने के लिए दूध नहीं मिला। बच्चों की भूख मिटाने के लिए बाहर से दूध खरीदने के लिए नागरिक भटकते रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से किसी भी पीड़ित को नाश्ता वितरित नहीं किया गया। बच्चों और बुजुर्गों की भूख मिटाने को लोगों ने बाहर से दूध, चाय, समोसा आदि लाकर खिलाया। दोपहर में उड़द-चना की दाल, आलू की सब्जी और रोटी वितरित की गई। इस दौरान कई परिवारों ने अपने घरों से गैस चूल्हा और खाने की सामग्री लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर देखभाल कर रहे लोगों ने मना कर दिया। रविवार शाम को आठ लोग राहत शिविर छोड़कर घर चले गए। देखरेख कर रहे लेखपाल राकेशकांत ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को दूध देने की बात कही गई है, लेकिन अब तक वितरित नहीं किया गया है। सोमवार सुबह दूध वितरित किया जाएगा।
--
वित्तमंत्री के आने पर दिया गया था बढ़िया खाना
राहत शिविर में शरण लिए गए लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को सात बजे वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने खाना वितरित किया था। खाने के पैकेट में अरहर की दाल ,आलू की सब्जी, रोटी और चावल दिए गए। खाना अच्छा था।
--
गृहस्थी के नुकसान से परेशान, नहीं सुन रहा प्रशासन

शाहजहांपुर। कॉलोनियों में पानी घुसने से बाढ़ पीड़ितों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिनके घरों में पानी घुसा है, उनकी गृहस्थी को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की बात तो करता है, लेकिन मिलता नहीं है। कांशीराम और आवास-विकास कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

---



लोगों का दर्द
- लगातार दो बार आई बाढ़ से गृहस्थी को बेहद नुकसान हुआ है। जैसे-तैसे गृहस्थी को बनाते हैं। बाढ़ सब बर्बाद कर देती है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

- संजय सक्सेना, कांशीराम काॅलोनी
--
अब तो लगता है हर साल बाढ़ आएगी। ऐसे में काॅलोनी के आवासों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, सड़क पर खड़े वाहन खराब होने से रोजी-रोटी का संकट भी पैदा हो जाता है।

- अतीक अहमद, कांशीराम काॅलोनी
--
आवास-विकास महानगर की पाॅश काॅलोनी है। लगातार दो वर्षों से बाढ़ आने से लोग यहां रहने से अब घबराने लगे हैं। यदि इसका कोई स्थायी समाधान न हुआ तो पूरी काॅलोनी वीरान हो जाएगी।

- उज्ज्वल शर्मा, आवास-विकास कॉलोनी
--
जीवनभर की कमाई लगाकर यहां घर बनवाया था। यह बाढ़ आने से बर्बाद होती दिखाई दे रही है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए ताकि काॅलोनी के निवासी निश्चिंत होकर यहां रह सकें।

- श्रीश दीक्षित, आवास-विकास कॉलोनी
--
श्मशान घाटों में भरा पानी, अंत्येष्टि करने में हो रही दिक्कत

शाहजहांपुर। बाढ़ की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाटों में पानी भर गया है। इसकी वजह से लोगों को लंबी दूरी तय करके दूसरे श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। दो दिन से खन्नौत नदी लालपुल पर अंतिम संस्कार नहीं हो रहे हैं। लोग शव को लेकर करीब तीन किमी दूर शाहमतगंज गौटिया में अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं।

खन्नौत नदी लाल पुल स्थित मोक्षधाम पर घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है। यहां पर लकड़ी की चाल में पानी घुस गया है। इससे लकड़ी गीली हो गई है। लोगों को गेट से लेकर अंदर तक शव ले जाना मुश्किल हो रहा है। श्मशान घाट में रहने वाले लोगों ने बताया कि शनिवार को एक शव का अंतिम संस्कार हुआ था। अधिकतर लोग शाहमतगंज गौटिया स्थित श्मशान घाट शव लेकर जा रहे हैं। वहीं, गर्रा नदी स्थित मोक्षधाम में गेट पर पानी भरा हुआ है। हालांकि यहां पर अंतिम संस्कार हो रहे हैं, लेकिन चाल में रखी लकड़ी पानी में भीग गई है। लोगों को बाहर से लकड़ी की व्यवस्था करने आना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

लालपुर स्थित मोक्षधाम में भरा खन्नौत नदी के बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed