फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a canteen in the country liquor shop

देशी शराब की दुकान में चल रही थी कैंटीन

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
There was a canteen in the country liquor shop
डीएम-एसपी शराब की दुकान की जांच करते।
डीएम कर्ण सिंह चौहान ने एसपी केबी सिंह के साथ रविवार राजघाट चौकी गर्रा फाटक के पास अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां उन्हें अवैध तरीके से कैंटीन चलती मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान अंग्र्रेजी शराब विक्रेता भानू जायसवाल निवासी जंगबहादुरपुर और देशी शराब के विक्रेता राकेश निवासी गांव सरही से आईडी कार्ड एवं चरित्र प्रमाण के बिना शराब बिक्री करने पर दोनों दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी शराब की दुकान पर बिना चरित्र प्रमाणपत्र शराब बिक्री नहीं करेगा। देेशी शराब की दुकान पर तीन व्यक्ति अंग्रेजी शराब पीते मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब की दुकान पर शराब नहीं पी सकता है। शराब की दुकान के आसपास दुकानोें का सामान रोड पर रखा देख निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अपनी दुकान का सामान रोड पर बढ़ाकर अतिक्रमण नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया जाता है उसके विरुद्ध सामान जब्त करते हुये वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम वित्त/राजस्व सर्वेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजयशंकर दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed