फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a broken electric wire on the way... Young man died due to electric shock, friend saved

Shahjahanpur News: रास्ते में टूटा पड़ा था बिजली का तार... करंट लगने से युवक की माैत, साथी बचा

Mon, 10 Jun 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
There was a broken electric wire on the way... Young man died due to electric shock, friend saved
मोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी मोहित (27) की बाइक 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। दोस्त मुनिंदर झटके से दूर गिरने से बच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत निगम के अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को मोहित अपने दोस्त मुनिंदर के साथ मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में बहन रोली की ससुराल जाने के लिए निकले थे। बाइक मोहित ही चला रहे थे। तड़के करीब चार बजे नहिलोरा व चित्ती गांव के बीच 11 केवी के टूटे पड़े तार के ऊपर बाइक का पहिया व मोहित का पैर पड़ गया, जिससे उसे करंट लग गया। पीछे बैठे मुनिंदर झटका लगने से दूर जा गिरे। मुनिंदर ने वहीं पर पड़े बांस के जरिये मोहित को तार से अलग किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता ब्रह्मपाल की तहरीर पर पुलिस ने जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

शादी के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे थे परिजन

-हादसे के बाद मोहित के परिवार में मातम छाया है। बहन रोली, जूली व डोली के आंसू नहीं थम रहे हैं। मोहित की शादी के लिए परिजन रिश्ता देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed