फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is mourning in the village due to the death of two Kanwadis, the last rites were performed in a sad atmosphere

Shahjahanpur News: दो कांवड़ियों की मौत से गांव में मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 07 Aug 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is mourning in the village due to the death of two Kanwadis, the last rites were performed in a sad atmosphere
परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद - फोटो : पुलिस।
कलान/ परौर। गांव कुंडरिया में जलाभिषेक करने जाते समय हाईटेंशन लाइन में डीजे छू जाने से उतरे करंट से नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे जसवीर और सुखवीर का बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम छाया है। परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर कांवड़िये जल भरने बदायूं के कछला घाट जाने के लिए रवाना हुए थे। श्रीपाल जाटव के घर के सामने नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन डीजे को छू गई थी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली में करंट उतर आया। करंट के झटके से रामबरन का 15 वर्षीय पुत्र जसवीर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया सिर से निकलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक सुखवीर गिरि भी करंट के झटके से नीचे गिर गया। उसकी भी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। रामानंद, अतुल, प्रदीप, अमन, आकाश, अंकुर, अंकुल, किशन समेत नौ लोग झुलस गए। उन्हें बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कलान हरेनारायण गुप्ता ने मृतकों के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक राजेश यादव ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

मृतकों के परिजनों के नहीं थम रहे आंसू
हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। सुधीर गिरि के पिता की मौत लगभग 20 वर्ष पहले हो चुकी है। दस वर्ष की उम्र से उसने कामकाज शुरू कर परिवार को संभाल लिया था। उनकी मौत से मां नत्थो देवी, पत्नी रजनी, नौ वर्षीय बेटा आयुष गिरि, सात वर्षीय अनुराग गिरि के आंसू नहीं थम रहे हैं। वहीं, जसवीर की मां रामदेवी, भाई नरवीर, सुधीर, करन, सुखवीर, जयवीर, बहन बबिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

तार ढीले होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। यह कांवड़ का रूट भी नहीं था, साथ ही डीजे की ऊंचाई 12 फुट से ज्यादा थी। कोई सूचना देता तो लाइन को शटडाउन करा देते। - मुदित सोनकर, एक्सईएन, जलालाबाद

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद- फोटो : पुलिस।

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद- फोटो : पुलिस।

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद- फोटो : पुलिस।

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद

परौर के कुंडरिया में इसी लाइन की चपेट में आकर हादसा हुआ। संवाद- फोटो : पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed