फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is abundance of potholes on the national highway from Sindhauli to Chinaur.

Shahjahanpur News: सिंधौली से लेकर चिनौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की भरमार

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is abundance of potholes on the national highway from Sindhauli to Chinaur.
सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद
सिंधौली। शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से सड़क के मरम्मत कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चिनौर और सिंधौली के बीच हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं एनएचएआई का दावा है कि दो-चार दिन में ही गड्ढों को भरवाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शाहजहांपुर से पलिया तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर चिनौर और सिंधौली के बीच कई जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। शहर से लेकर हाईवे पर त्रिलोकीनाथ मंदिर से गांव आदमपुर तक सड़क पर गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल है। सिंधौली थाना सीमा समाप्त के बोर्ड के पास गड्ढे हैं। इनमें ई-रिक्शा और टेंपो आदि वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सिंधौली पेट्रोल पंप के निकट भी गड्ढे हो गए हैं। इनको पाटने के बजाए सिर्फ बजरी और मौरंग भर दी गई। यही हाल गांव महानंदपुर के पास का है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहजहांपुर आने-जाने में सड़क पर गड्ढों की वजह से बाइक चलाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार गड्ढे बचाने के चक्कर में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। - शाने अली, सिंधौली


प्रतिदिन गड्ढों से गुजरकर सिंधौली में अपनी दुकान पर जाना होता है। बहुत दिक्कत होती है। संबंधित निर्माण एजेंसी को जल्द गड्ढे ठीक कराने चाहिए। मोहम्मद आसिफ, जमदुईया


नेशनल हाईवे का निर्माण एनएचएआई के द्वारा कराया जा रहा है। गड्ढों को भरवाने की योजना बन गई है। दो-चार दिन में गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा। - बीपी पाठक, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

सिंधौली कस्बे में पेट्रोल पंप के हाईवे पर गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed