फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There are neither patrolling vehicles nor crane facilities on the highways of Puwayan and Khutar.

Shahjahanpur News: पुवायां और खुटार के हाईवे पर न तो हैं पेट्रोलिंग वाहन और न क्रेन की सुविधा

Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There are neither patrolling vehicles nor crane facilities on the highways of Puwayan and Khutar.
पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद
पुवायां। मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां-बंडा के बीच सबली टोल प्लाजा और पीलीभीत बस्ती हाईवे पर खुटार-पूरनपुर रोड पर हिटौटा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल वसूला जा रहा है, लेकिन दोनों ही जगह क्रेन और पेट्रोलिंग वाहन की सुविधा नहीं है। ऐसे में हादसा होने पर देरी से सूचना मिलने और वाहन को हाईवे से नहीं हटाने पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से कैशलेस और तेज भुगतान के लिए सही इंटरनेट व्यवस्था, आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस, खराब वाहन हटाने के लिए रिकवरी वैन, टोल पर हेल्पलाइन नंबर का प्रचार होना, सुरक्षाकर्मियों का होना जरूरी है। इसके अलावा हाईवे पर सफर करने वालों के लिए स्वच्छ और अच्छी स्थिति में शौचालय, यात्रियों के लिए मुफ्त पीने का पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। कुछ टोल प्लाजा पर जलपान और रिफ्रेशमेंट प्वाइंट भी होते हैं।
विज्ञापन

पुवायां बंडा मार्ग पर सबली में टोल प्लाजा है। टोल पर शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था है। एक एंबुलेंस भी है, लेकिन पेट्रोलिंग वाहन और क्रेन की सुविधा नहीं है। ऐसे में हादसा होने पर वाहनों को हाईवे से जल्द हटाना संभव नहीं है। टोल प्लाजा के मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि जिन हाईवे पर ज्यादा आवागमन होता है, वहां पेट्रोलिंग वाहन और क्रेन होती है। एनएचएआई दोनों वाहन उपलब्ध कराता है। सबली में यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा पर भी यही स्थिति है, जबकि इस हाईवे पर लौहंगापुर जंगल क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसा होने की स्थिति में पुलिस प्राइवेट क्रेन ले जाकर वाहनों को हाईवे से हटाती है। एनएचएआई के पीडी पुरुषोत्तम दुबे ने बताया कि एनएचएआई के पास शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की जिम्मेदारी है। अन्य मार्गों पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुविधाओं के बारे में बता सकते हैं।
हिटौटा टोल प्लाजा के मैनेजर हिमांशु सिंह ने बताया कि हादसा होने पर पीडब्ल्यूडी की ओर से क्रेन भेजी जाती है। एंबुलेंस मौजूद है। अन्य सुविधाएं भी हैं।
--
टोल की दरें, एक ओर से
सबली टोल प्लाजा हिटौटा टोल प्लाजा
कार 50 40
व्यावसायिक वाहन 80 65
बस-ट्रक दो एक्सल 170 135
वाणिज्यक वाहन तीन एक्सल 185 145
हैवी वाहन 255 205
--
अधूरे इंतजामों के बीच टोल पर वसूली
जलालाबाद। बेवर से पीलीभीत जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-730 सी पर गांव कुदैया के पास बने टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूली काफी समय पहले शुरू हो चुकी है लेकिन यहां यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। शौचालय व जलपान तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है। टोल प्लाजा पर बने चार शौचालयों में महिला शौचालय का बुरा हाल है। कमोड और फर्श तक उखड़ा पड़ा है। दो शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं है।

टोल प्लाजा के आसपास लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर लिखा कोई बोर्ड दूर-दूर तक नजर नहीं आता। सुरक्षाकर्मी और फायर ब्रिगेड की सुविधा भी इस टोल प्लाजा पर मौजूद नहीं है। टोल प्लाजा के विस्तृत क्षेत्र मे केवल एक जगह पर पीने के पानी का इंतजाम है। रिकवरी वैन, एंबुलेंस तथा फास्टटैग की सुविधा यहां मौजूद है। टोल इंचार्ज अजय चौहान ने बताया कि बोरिंग करा दी गई है। जल्द ही सभी शौचालयों में पानी की व्यवस्था हो जाएगी। टोल पर चार निजी सुरक्षा गार्ड हैं तथा एक गाड़ी से आसपास क्षेत्र में खासकर रात के समय पेट्रोलिंग कराई जाती है। किसी आपात स्थिति मे काॅल आने पर एंबुलेंस मुहैया कराई जाती है।


--
अभी निर्माणाधीन है राष्ट्रीय राजमार्ग
फर्रुखाबाद के बेवर से जलालाबाद-कटरा व खुदागंज होते हुए पीलीभीत को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग को सात मीटर से दस मीटर चौड़ा किया जाना था। बेवर से कटरा तक इसका निर्माण पूरा किया जा चुका है लेकिन कटरा से पीलीभीत तक यह राजमार्ग अभी निर्माणाधीन है। निर्माण पूरा होने से पहले कुदैया के पास टोल बनाकर वाहनों से शुल्क की वसूली करीब सात-आठ माह पहले शुरू कर दी गई। इसको लेकर आंवला सांसद नीरज मौर्य ने दो माह पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में कहा गया था कि प्रोजेक्ट पूरा होने से पहले वाहनों से शुल्क वसूलना नियम के विरुद्ध है। शुल्क वसूली को तत्काल रोका जाए।
--
हाईवे पर सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा।
- रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

पुवायां में खड़ी हाईवे एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed