{"_id":"69cacd766acbd108950d1af5","slug":"theft-worth-lakhs-after-breaking-lock-of-vacant-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169372-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
निगोही। हमजापुर मोहल्ले में रविवार रात बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
सियावती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने पति के साथ मायके मैगलगंज गई हुईं थीं। ताऊ मनोहरलाल आंख के इलाज के लिए बरेली गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। चोरों ने घर में घुसकर बक्सों का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और लाखों की ज्वेलरी चोरी कर ली।
इसके बाद दूसरे कमरे का भी ताला तोड़कर उनके देवर कमलेश के 20 हजार रुपये व ज्वेलरी चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद