फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man who went to his in-laws house on the invitation of his wife was tied and beaten

Shahjahanpur News: पत्नी के बुलावे पर ससुराल गए युवक को बांधकर पीटा

Fri, 31 Mar 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Mar 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to his in-laws house on the invitation of his wife was tied and beaten
खुटार। मायके में रह रही एक युवती ने पति को फोन कर घर बुला लिया। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ उसे बांधकर घर में डाल दिया और पिटाई भी की। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन युवक किसी तरह छूटकर थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव महमदपुर सैजनियां निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसकी ससुराल खुटार थाना क्षेत्र के ही एक गांव में है। मामूली विवाद के चलते पत्नी एक वर्षीय पुत्र के साथ एक वर्ष पहले मायके चली गई थी। 28 मार्च को पत्नी ने उसे फोन कर विदा कराने के लिए ससुराल आने को कहा। वह ससुराल पहुंचा और पत्नी से घर चलने को कहा तो पत्नी विवाद करने लगी। विरोध करने पर पत्नी ने अपने पिता, मां और भाई के साथ मिलकर उसे रस्सी से बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी ले ली गई। उसकी दो दिन तक पिटाई भी की गई। बृहस्पतिवार को किसी तरह खुलने के बाद वह मौका पाकर ससुराल से भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उधर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed