फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man ran away after snatching the purse of the assistant officer in the train

Shahjahanpur News: ट्रेन मेें असिस्टेंट ऑफिसर का पर्स छीनकर भागा युवक

Thu, 02 May 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
The young man ran away after snatching the purse of the assistant officer in the train
शाहजहांपुर। चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में सवार निजी कंपनी में असिस्टेंट ऑफिसर सोनाली सिंह का पर्स एक युवक छीनकर भाग गया। पर्स में कीमती फोन, जरूरी कागजात व चार हजार रुपये थे।
विज्ञापन


पंजाब के नाहर सीपीनिंग मिल के लालडू मंडी निवासी सोनाली चंडीगढ़ में ही तैनात हैं। वह अपने पिता अरविंद सिंह और बहन संस्कृति सिंह के साथ लखनऊ में रहने वाली बुआ के घर गई थीं। 28 अप्रैल को वह 12213 चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस से लौट रही थीं। वह कोच संख्या एस-6 की सीट नंबर 21 पर यात्रा कर रहीं थीं।
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे शाहजहांपुर में ट्रेन आने पर पहले से बोगी में सवार युवक उनका पर्स छीनकर भाग गया। उन्हाेंने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली ने बताया कि पर्स में एक लाख 30 हजार कीमत का आई फोन, जरूरी कागजात और चार हजार रुपये थे। ट्रेन छूटने के चलते यहां तहरीर नहीं दी। लुधियाना में पीड़िता ने केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी रेहान अहमद ने बताया कि केस ट्रांसफर होकर आ गया है। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगवा दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed