{"_id":"696bd9dfde0f6298b40521d8","slug":"the-young-man-injured-in-the-road-accident-died-while-being-taken-to-bareilly-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-163229-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की बरेली ले जाते समय मौत
विज्ञापन
पुवायां। गांव बिलसा निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार की शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने के बाद इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई।
शिवकुमार 16 जनवरी को साइकिल से किसी काम से गांव इनायतपुर गए थे। साइकिल एक दुकान पर खड़ी कर वह पुवायां चले गए। वापस पहुंचने पर दुकान से साइकिल लेने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद 108 सेवा की एंबुलेंस से शिवकुमार को पुवायां सीएचसी लाया गया।
सीएचसी से उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनको शुक्रवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया था। बरेली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
शनिवार सुबह परिजनों ने यूपी-112 पर कॉल कर शिवकुमार की मौत की सूचना दी। सूचना पर थाने से पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
पूरी नहीं हो सकी पुत्री के हाथ पीले करने की तमन्ना
शिवकुमार ने पुत्री राधा की शादी तय कर दी थी। जल्द ही शादी होने वाली थी। शिवकुमार शादी के इंतजाम में लगे थे, लेकिन हादसे में उनकी मौत हो जाने से अब राधा की शादी की जिम्मेदारी भाइयों पर आ गई है। शिवकुमार की मौत से पुत्र राजीव, सोनू, सुरेंद्र, राजकुमार, पुत्री राधा का रो रोकर बुरा हाल है। शिवकुमार मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करते थे।