{"_id":"571b8e9e4f1c1bb41b8b4661","slug":"the-young-man-for-drunk-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए फांसी पर लटक गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए फांसी पर लटक गया युवक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुवायां कस्बे में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पिछले कई सालों से नशे का इंजेक्शन लगवाता रहा है। नशे की लत में उसकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई। शनिवार शाम चार बजे वह कहीं जाने को कहकर अपने घर से निकला और शाहजहांपुर रोड पर गांव कुंवरपुर के आगे जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। कुछ लोगों ने युवक को पेड़ पर चढ़कर गले में गमछा बांधते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। तभी युवक नशे के लिए लोगों से रुपए मांगने लगा। रुपये न देने पर उसने फांसी लगाने की धमकी दी। मगर लोगों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर वह पेड़ की डाल हाथों से पकड़कर लटक गया। मगर कमजोरी के कारण युवक के हाथ से पेड़ की डाल छूट गई। चूंकि गमछे का एक सिरा पेड़ की डाल में बंधा था और दूसरा सिरा युवक के गले में, जिससे वह फांसी पर लटक गया। उसे लटका देख मौके पर मौजूद लोग दौड़कर पेड़ पर चढ़ गए और गमछा काटकर युवक को नीचे उतारा। थोड़ी देर बाद होश में आने पर युवक फांसी से उतारने वालों को गालियां देने लगा। युवक का कहना था कि लोग उसे नशे के लिए रुपये भी नहीं देते हैं और मरने नहीं देते हैं। इसके बाद लोगों ने युवक को पिटाई की चेतावनी देकर मौके से भगा दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन