{"_id":"6828e7a1e252583261075f71","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-on-the-temple-with-a-pistol-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-144077-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर दी जान
Sun, 18 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 18 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक कीरत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। अजीजगंज में शनिवार शाम युवक ने कमरे में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। मां ने बहू पर आरोप लगाया कि वह बेटे पर अलग रहने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।
अजीजगंज निवासी 20 वर्षीय कीरत की शादी एक साल पूर्व सतवां गांव की शैलेंद्री के साथ हुई थी। शुक्रवार को कीरत की पत्नी अपने मायके चली गई। शनिवार शाम कीरत ने दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में तमंचे से कनपटी की दायीं ओर गोली मार ली। गोली की आवाज सुन मां रामवती व खाना बना रही बहन वर्षा कमरे में पहुंचे तो वह बेड पर लहूलुहान पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। पास में तमंचा पड़ा हुआ था। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने अपनी जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ने महिला थाने में दिया था प्रार्थनापत्र
- रामवती ने बताया कि 23 अप्रैल को बहू ने महिला थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। बातचीत होने के बाद बहू घर चली आई थी। इसके बाद फिर चली गई और 15 मई को वापस आ गई। रविवार को बेटे को थाने बुलाया गया था, इसलिए बहू शनिवार को अपने मायके चली गई। बेटा बहुत परेशान था। छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। बारदाना का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

मृतक कीरत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura
विज्ञापन