फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work of removing encroachment was hindered due to lack of police force.

Shahjahanpur News: पुलिस बल नहीं मिलने से अतिक्रमण हटाने के काम में पड़ी बाधा

Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The work of removing encroachment was hindered due to lack of police force.
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के काम में पुलिस बल नहीं मिलने से सोमवार को बाधा पड़ी। हालांकि, कई दुकानदार अपने कब्जे स्वयं हटाने में दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन

हाईवे को बरेली मोड़ से जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक फोरलेन बनाने के लिए नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में मार्ग के दोनों ओर 60-60 फुट जगह खाली कराई जा रही है। इसके लिए अवैध कब्जे वाले ठिकानों को चिह्नित कर वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पिपरौला में हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नगर में जेसीबी से मार्ग के पूर्व दिशा के अवैध कब्जे ध्वस्त किए जाने पर व्यापारियों ने अतिक्रमण खुद हटाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी थी।
विज्ञापन

यह अवधि रविवार को पूरी होने पर सोमवार से हाईवे की पश्चिमी दिशा में अवैध कब्जे हटाने की तैयारी की गई, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा और किसी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल नहीं मिलने से यह काम रोकना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता दिनेश चंद्रा ने बताया कि पश्चिम दिशा में अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नांकन किया जा चुका है और पुलिस बल मिलते ही अवैध कब्जे हटाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed