फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The work of raising the Garra River bridge will now be undertaken afresh.

Shahjahanpur News: अब नए सिरे से होगा गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का काम

Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The work of raising the Garra River bridge will now be undertaken afresh.
ककरा न्यू सिटी ​स्थित गर्रा नदी के पुल काे किया जा रहा ऊंचा। संवाद
शाहजहांपुर। काकर कुंड में गर्रा नदी पर बने पुल को ऊंचा करने का काम अचानक रुक गया है। बताया जा रहा है कि छोटे जैक पुल के वजन को झेल नहीं पाए। मरम्मत के बाद बड़े जैक लगाकर पुल को ऊंचा किया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम की दूसरी टीम ने काम शुरू कर दिया है। पुल को ऊंचा करने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

काकरकुंड में गर्रा नदी पर वर्ष 2021 में 181.13 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आई थी। वर्ष 2024 और 2025 में आई बाढ़ में गर्रा नदी का पानी पुल से टकराने लगा था। इससे नगर निगम के सरकारी भवनों और आसपास की कॉलोनियों में पानी पहुंच गया था। बाढ़ के बाद पुल की तकनीकी जांच में खामियां पाई गईं थीं।
विज्ञापन

पुल को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाना था। इसके लिए शासन की ओर से पुल को ऊंचा करने के लिए चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। पुल को ऊंचा करने का ठेका वाराणसी की एक एजेंसी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने पिछले माह से पुल को ऊंचा करने का काम शुरू किया था। पुल को ऊंचा करने के लिए जैक लगाए थे। छोटे जैक पुल का भार संभाल नहीं पाए। दो दिन पहले नीचे से जैक हटा लिए गए। तकनीकी तौर पर पुल में कुछ मरम्मत करने के बाद बड़े जैक का इस्तेमाल कर ऊंचा किया जाएगा। इसके लिए दूसरी टीम बुधवार को मौके पर पहुंच गई है।

--------
पुल को ऊंचा करने का काम चालू है। तकनीकी वजह से जैक हटाए गए हैं। कुछ मरम्मत का कार्य होने के बाद अब बड़े जैक लगाकर पुल को ऊंचा करने का काम किया जाएगा।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed