{"_id":"69ac71a03cd9226d1b0a7034","slug":"the-woman-died-due-to-suffocation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167317-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दम घुटने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दम घुटने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
खुटार। झुकना नदी से मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की मौत दस से 12 दिन पहले हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से महिला की मौत होने की बात सामने आई है।
पांच मार्च की रात करीब आठ बजे गांव बिजौरा बिजौरिया के कुछ लोग झुकना नदी किनारे गए थे। लोगों ने नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों से जानकारी ली लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला ने काले रंग का सूट और हल्की गुलाबी जर्सी पहनी हुई थी।
बाएं पैर के घुटने से दो पेंच भी कसे पाए गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। शव सड़ जाने के कारण शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। शनिवार को भी पुलिस ने आसपास के थानों से जानकारी की लेकिन महिला की गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट दर्ज नहीं पाई गई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। महिला की मौत 10 से 12 दिन पहले होने का अनुमान है।