फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The water has receded, now wounds are visible on the roads

Shahjahanpur News: पानी उतरा, अब सड़कों पर दिखने लगे जख्म

Tue, 09 Sep 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The water has receded, now wounds are visible on the roads
ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के सामने बाढ़ के पानी से कटी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में आई बाढ़ से लखनऊ-दिल्ली हाईवे कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। कहीं पर सड़क धंस गई है तो कहीं पर कटान होने से सफर खतरनाक हो गया है। इसी तरह सुभाषनगर रिंग रोड और न्यू ककरा सिटी रोड पर सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां पर वाहन चालकों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। जरा-सी चूक से वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई में गर्रा नदी में आई बाढ़ से सुभाषनगर रिंग रोड और न्यू ककरा सिटी बुरी तरह से कट गया था। इन दोनों सड़कों का निर्माण कराया गया था। इस बार फिर से आई बाढ़ ने रिंग रोड और न्यू ककरा सिटी रोड पर बुरी तरह से काट दिया है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर चलना राहगीरों के लिए काफी दिक्कत भरा हो गया है। दोनों सड़कें काफी कट गईं हैं। कटान के बाद सड़क किनारे खाई बन गईं हैं। चालकों ने अगर वाहन सावधानी से नहीं चलाया तो बड़ा हादसा हो सकता है। सुभाष नगर रिंग रोड गर्रा नदी से पुल से लेकर नगरिया मोड़ तक कई जगह कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की तरफ से यहां पर बचाव के लिए कोई इंतजाम शुरू नहीं किए हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। निजापुर गौटिया में पुल की एप्रोच रोड को सही करने का काम चल रहा है।
--
न्यू ककरा सिटी रोड पर नगर निगम के सामने पर सड़क पर बनी खाई
न्यू ककरा सिटी पर नगर निगम के साथ बनी पुलिया के पास सड़क कटने से गहरी खाई हो गई है। अगर पुलिस ने सड़क को बंद करने के लिए बैरिकेडिंग नहीं लगाई होती तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। पीडब्ल्यूडी की टीम ने बचाव के लिए सड़क के किनारे रेत से भरी बोरी रखवाईं हैं। अभी सड़क के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां पर हालात इतने खराब है कि चार पहिया वाहन निकलना मुश्किल है। दो पहिया वाहन चालक भी जरा से भटके तो हादसा हो सकता है।
--
हाईवे पर भी बाढ़ से छूटे जख्म, चलना हुआ खतरनाक
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के शोरूम के पास बाढ़ के पानी से सड़क कट गई है। काफी गहरा गड्ढा हो गया है। अगर कोई वाहन यहां पर तेजी से गुजरे तो हादसा हो सकता है। इसके लिए अब तक एनएचएआई की तरफ से मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इसी तरह से पुराने टोल प्लाजा और खन्नौत नदी के बीच हाईवे पर सड़क दरक गई है। एनएचएआई ने अभी इसकी भी मरम्मत नहीं कराई है। इसमें भी वाहन फंसने से हादसा का खतरा बना हुआ है।
--
बाढ़ में जो सड़कें खराब हुईं हैं, उनकी मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाएगा जिससे राहगीरों को कोई परेशानी न हो। फिलहाल राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
- महेंद्र पाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
--
एनएचएआई पर जो भी गड्ढे या सड़क का बाढ़ की वजह से कटान हुआ है। उनकी मरम्मत का कार्य दो दिन में पूरा करके आवागमन सुलभ कर दिया जाएगा। इसके लिए टीम लगा दीं गईं है।

- सौरभ चौरसिया, पीडी एनएचएआई

ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के सामने बाढ़ के पानी से कटी सड़क। संवाद

ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के सामने बाढ़ के पानी से कटी सड़क। संवाद

ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के सामने बाढ़ के पानी से कटी सड़क। संवाद

ककरा न्यू सिटी में नगर निगम के सामने बाढ़ के पानी से कटी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed