फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The watchman was murdered in a dispute over eight acres of temple land

Shahjahanpur News: मंदिर की आठ एकड़ जमीन के विवाद में चौकीदार की हत्या

Thu, 11 Jul 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
The watchman was murdered in a dispute over eight acres of temple land
रवि प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
देवकली-बंडा (शाहजहांपुर)। साधन सहकारी समिति के चौकीदार रवि प्रकाश (26) की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मकान से कुछ दूरी पर स्थित आरोपी के मकान में पड़ा मिला। पिता ने मंदिर की आठ एकड़ जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी राजवीर सिंह का पुत्र रवि प्रकाश साधन सहकारी समिति में चौकीदार था। वह मंगलवार रात ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। रात करीब चार बजे किसी ने डायल-112 पर कॉल कर रवि प्रकाश का शव पास के ही एक घर में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस राजवीर सिंह को साथ लेकर पहुंची। वहां रवि मृत पड़ा था। पैर रस्सी से बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने साधन सहकारी समिति से साक्ष्य जुटाए तो यहां पर चौकीदार का टिफिन खुला पड़ा था तो शराब के कई पाउच पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात मनोज अवस्थी और सीओ पुवायां पंकज पंत मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पिता राजवीर सिंह ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंदिर की आठ एकड़ जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पहले भी आरोपी मारपीट कर चुके हैं, इसी के चलते उसके पुत्र की हत्या की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

-
आरोपी करते थे मारपीट, पुलिस कर देती थी अनसुना
बंडा। गांव देवकली में स्थित मंदिर की आठ एकड़ जमीन को लेकर साधु राजवीर और दूसरे पक्ष में लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन के कब्जे की शिकायत के बाद आरोपी आए दिन पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती थी।

मंदिर की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। राजवीर सिंह ने जमीन पर कब्जे के मामले को अधिकारियों तक पहुंचाया। उनकी सुनवाई हुई और भूमि कब्जामुक्त करा ली गई। इसे लेकर आरोपी खुन्नस रखते थे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर 18 अप्रैल को राजवीर ने डीएम कार्यालय में दाखिल दफ्तर कराया था। उसने जान का खतरा भी जताया था।
राजवीर के अनुसार, आरोपी लगातार परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते थे। दो दिन पहले भी रवि प्रकाश के साथ तिलक समारोह से लौटते समय मारपीट की गई थी। मृतक के पिता ने बताया कि इसी के चलते मंगलवार की रात बेटे रवि प्रकाश की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेटे को चारपाई से बांध दिया, साथ ही साजिश के तहत पुलिस को सूचना देकर बताया कि रवि प्रकाश शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है। रवि प्रकाश की मौत से मां राजवती, भाई विकास, शिवा, बहन अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है।

-
यूकेलिप्टिस के पेड़ों को लेकर भी हुआ था विवाद

राजवीर सिंह के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे थे। छह जुलाई को आंधी आने पर पेड़ दूसरे पक्ष के खेत में गिर गए थे। दूसरे पक्ष ने पेड़ों पर कब्जा जताया था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्ष थाने लाए गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अगले दिन छोड़ दिया था। थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। पेड़ राजवीर के होने के चलते उन्हें दिला दिए थे।
-
हत्या की सूचना पर मौका-मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की जाएगी।
- मनोज अवस्थी, एसपी देहात

रवि प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रवि प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रवि प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रवि प्रकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed