फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The village residents vote on cutting erupted Kutuapur

वोट कटने पर भड़क उठे कुतुआपुर गांव के बाशिंदे

Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The village residents vote on cutting erupted Kutuapur
भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुतुआपुर की संशोधित मतदाता सूची से प्रधानी का चुनाव लड़ने के इच्छुक अजमेरी समेत तमाम वोटरों के नाम काटे जाने पर वहां के ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने बुधवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर काटे गए नाम मतदाता सूची में जोड़कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गुहार की। इस प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय कानूनगो को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुतुआपुर ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मियांपुर निवासी अजमेरी के साथ चमन सिंह, अली शेर, मंशी, इलाही, नत्थू, सिद्दीक, मुन्नी, शाहिना आदि वे सभी ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे जिनके नाम संशोधित मतदाता सूची से निकाल दिए गए हैं। इन सभी ने अफसरों का ध्यानाकर्षण करने के लिए देर तक नारेबाजी की। कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश होने के बावजूद ग्रामीणों के आने की सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

अजमेरी ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि वह ग्राम पंचायत से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन विपक्षियों ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से उनका नाम विलोपित करा दिया। यही नहीं, उन सभी समर्थक मतदाताओं के नाम भी कटवा दिए जिन पर उनकी जीत निर्भर करती है जबकि ऐसे सभी लोगों के पास राशन कार्ड और वोटर आई कार्ड भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची संशोधन के दौरान कानूनगो और तहसीलदार ने वोट नहीं काटने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे और इतनी रकम नहीं दे पाने पर विपक्षियों के इशारे पर वोट काट दिए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने वहीं मौजूद कानूनगो को आड़े हाथों लेते हुए गांव जाकर जांच करने और बृहस्पतिवार को शाम तक आख्या देने के निर्देश दिए।

मूड़ा हारिस बूथ को घोषित
करें अति संवेदनशील
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूड़ा हारिस के बाशिंदे बुधवार को मुख्यालय पर आकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक से मिले। ग्रामीणों ने उन्हें सीडीओ के नाम ज्ञापन देकर प्रधानी के चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए गांव को अति संवेदनशील घोषित करने की गुहार की।
मूड़ा हारिस निवासी रमेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, नन्हें, कबीर अहमद, लल्लू राम, जान मोहम्मद आदि ने ज्ञापन में कहा है कि वे सभी ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। गांव में 12 लोग प्रधानी के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान कोई भी अप्रिय घटना रोकने के लिए जरूरी है कि गांव के पोलिंग बूथ को अति संवेदनशील घोषित करके वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

गजराज ने सपा मुखिया से
मांगा एमएलसी टिकट
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी सामाजिक एकता अभियान के संयोजक गजराज सिंह यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से पार्टी की लंबी सेवाओं के बदले शाहजहांपुर-पीलीभीत विधान परिषद सीट पर होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने सपा सुप्रीमों को भेजे पत्र में कहा है कि पिछले दिनों विधान परिषद में नौ सदस्यों के मनोनयन से पहले भी आवेदन किया था। अभी चूंकि, कई पद रिक्त हैं और जनवरी 2016 में एमएलसी की स्थानीय सीट के लिए चुनाव होना है। इसलिए प्रत्याशी घोषित करते समय उनके नाम पर भी विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed