फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The video also showed the van government's achievements

वीडियो वैन ने दिखाईं सरकार की उपलब्धियां

Fri, 08 May 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The video also showed the van government's achievements
सपा सरकार की उपलब्धियों और महत्वाकांछी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी स्क्रीन से लैस वीडियो वैन ने शुक्रवार से जिले में विजुअल जनसंपर्क शुरू कर दिया। इसी के साथ सूचना विभाग ने जिले में वीडियो वैन भ्रमण की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

पहले दिन एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय और एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में वीडियो वैन से विभिन्न योजनाओं के प्रचार का शुभारंभ किया। बाद में वैन ने नगरपालिका चौराहे, सिंधौली ब्लॉक मुख्यालय, सहजना गांव आदि का भ्रमण किया। एलईडी स्क्रीन पर जन सामान्य को विभिन्न पेंशन योजनाओं, लखनऊ मेट्रो, जनेश्वर मिश्र पार्क, ट्रांस गंगा प्रोजेक्ट, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, कृषि क्षेत्र में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं आदि से अवगत कराया।
विज्ञापन

सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी के अनुसार शासन के निर्देश पर वीडियो वैन सभी ब्लॉक मुख्यालयों और उनसे संबंधित एक-एक लोहिया समग्र गांव तक भेजकर लोगों को लाभकारी योजनाओं का ब्योरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मई तक जिले में वीडियो वैन के भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed