{"_id":"6959620923fe9703090e6f39","slug":"the-vehicle-market-is-booming-motorcycle-sales-increased-by-19-percent-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162033-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चमका वाहन बाजार...बाइकों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चमका वाहन बाजार...बाइकों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक शोरूम में खड़ी बाइकें। संवाद
शाहजहांपुर। जीएसटी की दरों में गिरावट आने के चलते वाहनों के कारोबार में उछाल आया है। गत वर्ष की तुलना में इस साल 19 प्रतिशत बाइकें और 11 प्रतिशत कारें अधिक बिकी हैं। इसलिए व्यापारियों के लिए साल काफी फायदेमंद रहा है। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
वर्ष 2025 वाहन कारोबारियों के लिए काफी शुभ रहा। साल की शुरुआत में बिक्री थोड़ी धीमी रही, लेकिन दीपावली व धनतेरस पर व्यापार में काफी उछाल आया। जीएसटी की दरों में बदलाव होने से लोगों ने वाहनों की पहले से बुकिंग कराकर त्योहार पर डिलीवरी ली। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में 33093 बाइकें बिकी थीं तो पिछले वर्ष 39580 बाइकों की बिक्री हुई। लोगों ने कम कीमत वाली बाइकों के साथ ही दो से ढाई लाख रुपये तक की स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदीं।
हालांकि, महंगी बाइक खरीदने वालों की संख्या कम रही। इसी तरह वर्ष 2024 में 3240 कारें बिकी थी, तो वर्ष 2025 में 3600 कारों की बिक्री हुई। व्यापारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में खरीदाराें ने सारे रिकाॅर्ड तोड़े दिए। वाहनों के कुछ मॉडल खत्म होने पर दोबारा मंगाना पड़े।
विज्ञापन
--
व्यावसायिक वाहनों की बिक्री बढ़ी
वर्ष 2025
3434 ई-रिक्शा एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हुए।
688 थ्रीव्हीलर की बिक्री हुई।
-- -
वर्ष 2024
4018 ई-रिक्शा खरीदे गए।
563 थ्रीव्हीलर की बिक्री हुई।
--
पिछले वर्ष काफी बेहतर बिक्री रही। ग्राहकों ने नए मॉडल और बेहतर तकनीक वाली बाइकाें को पसंद किया। त्योहार पर एडवांस बुकिंग कराई गई। वर्ष 2026 में भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- अनुज कपूर
--
वर्ष 2025 में कारों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने कारों के फीचर देखकर खरीदारी की। कंपनियों ने विभिन्न फीचर वाली कारों को बाजार में उतारा, जिसे ग्राहकाें ने खूब पसंद किया।
-सिद्धार्थ अग्रवाल