{"_id":"58221ccb4f1c1bf77eb39058","slug":"the-vaccination-campaign-will-be-completed-in-five-days-the-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों में अभियान चलाकर टीकाकरण लक्ष्य पूरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों में अभियान चलाकर टीकाकरण लक्ष्य पूरा होगा
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए मंगलवार को विकास भवन सभागार में डीएम राम गणेश ने पाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं पर लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीएमओ डॉ. कमल कुमार को निर्देश दिया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर लक्ष्य को पूरा कराएं और यह होने तक सभी एमओआईसी का वेतन रोकें।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण का लक्ष्य पांच दिनों तक अभियान चलाकर पूर्ण करें। आधार कार्ड फीडिंग, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, निशक्त पेंशन फीडिंग में सीडीओ टीके शिबु को निर्देश दिया कि पेंशन में आधार कार्डो की फीडिंग में तेजी लाएं। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस माह जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केएल वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।