फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The 'Umeed' portal for registration of Waqf properties has reopened.

Shahjahanpur News: वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए ‘उम्मीद’ पोर्टल फिर खुला

Wed, 17 Dec 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The 'Umeed' portal for registration of Waqf properties has reopened.
शाहजहांपुर। भारत सरकार से वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संचालित उम्मीद पोर्टल को फिर खोल दिया है।
विज्ञापन

जनपद में 2586 वक्फ संपत्तियों में आधी ही उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत हो पाईं थीं। इसके बाद सरकार से मिली तिथि समाप्त हो गई। अब एक बार फिर पोर्टल को शुरू किया गया है। ऐसे में तकनीकी कारणों व समय अवधि खत्म होने के चलते पंजीकरण कराने से चूकने वाले मुतावल्ली व वक्फ प्रबंधक दोबारा से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण समय रहते ‘उम्मीद’ पोर्टल पर नहीं किया तो भविष्य में उन संपत्तियों के संबंध में कानूनी, प्रशासनिक एवं रिकॉर्ड से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से अपील है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ जल्द पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी संपत्तियों का पूरा एवं सही विवरण दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि पोर्टल खुलने से उन वक्फ संपत्तियों को सरकारी रिकॉर्ड में सुरक्षित स्थान मिलेगा, जो अब तक किसी कारणवश दर्ज नहीं हो पाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां करा सकते हैं पंजीकरण
वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन सेंटर भी खोले गए हैं। तिलहर में सिकंदर अली अंसारी, इमरान अख्तर एडवोकेट, कोरोकुइयां में हाफिज इब्ने अली खान, कटरा में मिर्जा इलियास बेग के यहां तो मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में हेल्प सेंटर बनाए हैं। इसमें जानकारी कर अपनी संपत्ति को दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed