फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The two-day Scout-Guide The conclusion of the rally

दो दिनी स्काउट-गाइड रैली का हुआ समापन

Thu, 19 Nov 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
 The two-day Scout-Guide The conclusion of the rally
नगर के पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही तहसील स्तरीय दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रैली में सीनियर वर्ग गाइड में जीजीआईसी पुवायां की कमल दल को प्रथम, जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक स्कूल की रानी दुर्गावती कंपनी को द्वितीय, जूनियर स्काउट वर्ग में पंचायत राज इंटर कालेज बड़ागांव के गांधी स्काउट दल को प्रथम, पुवायां इंटर कॉलेज के राजा स्काउट दल और प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज के अर्जुन स्काउट दल को द्वितीय, जन कल्याण स्कूल पुवायां के सुभाष चंद्र दल को तृतीय, जन कल्याण स्कूल के जूनियर वर्ग गाइड दल राली लक्ष्मीबाई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रैली में कुल सात दलों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन तंबू प्रतियोगिता, पुल निर्माण, गेट टॉवर, प्राथमिक उपचार, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान निर्मला मिश्रा, संजीव कुामर शर्मा, भुवनेश सिंह चौहान, राजीव लोचन गुप्त आदि मौजूद रहे। आयोजन में तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed