{"_id":"6200211590db194d0a115d8a","slug":"the-tiger-was-shown-to-the-farmers-near-kuiyan-maholia-shahjahanpur-news-bly474702925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुइयां महोलिया के पास बाघ देखे जाने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुइयां महोलिया के पास बाघ देखे जाने से किसान परेशान
विज्ञापन
गांव कुइयां महोलिया के पास बाघ के पगमार्क देखते किसान
- फोटो : POWAYAN
पुवायां/बंडा। बंडा में गांव कुइयां महोलिया में शारदा नहर के सैलाब वाले नाले किनारे किसानों को एक बाघ देखा है। किसानों के अनुसार वनकर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन रविवार शाम तक वनकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी है।
रविवार सुबह कुछ लोगों ने शारदा नहर से कुछ दूर सैलाब वाले नाले के पास बाघ देखा। बाघ नाले के पास झाड़ियों में चला गया। इसके बाद गांव कुइयां महोलिया निवासी हरजिंदर सिंह नाले के किनारे शौच को जा रहे थे। सुजान सिंह के खेत में बाघ के पगचिह्न देखकर उन्होंने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। किसानों ने झाड़ियों के पास पटाखे दागे और शोर शराबा किया।
किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी जगह पर कई बार बाघ को देखा था। बाघ होने की आशंका से खेतों में काम करने वाले श्रमिकों और किसानों की जान को बड़ा खतरा है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों की मांग है कि गन्ने की छिलाई के दौरान किसानों को खतरा देखते हुए बाघ को जंगल की ओर खदेड़ा जाना चाहिए। रेंजर डीएस यादव ने बताया किसानों ने बाघ होने की सूचना नहीं दी है। मीडिया से जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।