{"_id":"c968845500c1641cec3ce33fb715d2d1","slug":"the-third-day-kolkata-lucknow-madras-and-shahjahanpur-live-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन कोलकाता, लखनऊ, मद्रास और शाहजहांपुर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन कोलकाता, लखनऊ, मद्रास और शाहजहांपुर जीते
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को चार मैच खेले गए। इन मुकाबलों में एनई रेलवे लखनऊ, हावड़ा यूनियन कोलकाता, एमआरसी मद्रास और मेजबान टाउनहाल क्लब ने जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
तीसरे दिन का पहला मुकाबला स्थानीय कोचिंग सेंटर और एनई रेलवे लखनऊ में मध्य हुआ। इस मुकाबले में स्थानीय टीम ने मेहमानों को बराबरी की टक्कर देते हुए खिलाड़ियों को खूब छकाया, लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। गोल करने का मौका लखनऊ की अनुभवी टीम को ही मिला और टीम के खिलाड़ी सैदुल रहमान और प्रत्यूष ने गोल करके टीम को 2-0 से जीत दर्ज कराई।
दूसरा मुकाबला हावड़ा यूनियन कोलकाता और डायमंड क्लब पूरनपुर के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में पूरनपुर के खिलाडिय़ों को कुछ समझ में ही नहीं और कोलकाता के खिलाड़ी उन पर सवारी करते रहे। इसी का नतीजा रहा कि कोलकाता की टीम ने इस मुकाबले को आठ गोल से अपने नाम किया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
तीसरा मैच यंगमैन क्लब रामपुर और मेजबान टाउनहाल क्लब के बीच हुआ। यह मुकाबला भी एकतरफा ही रहा और टाउनहाल क्लब ने इस मैच को एक के मुकाबले आठ गोल से जीता। रविवार का चौथा और अंतिम मैच गुरुनानक क्लब बरेली और एमआरसी मद्रास के बीच खेला गया। यहां बतादें कि इन दोनों के बीच शनिवार को भी मुकाबला हुआ था, लेकिन दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर छूटी थी, इसलिए रविवार को फिर से उनके बीच मैच कराया गया। रविवार को खेले गए मैच में मद्रास के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-3 से जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
रेफरी की भूमिका फैसल खां, होशदार हसन खां, मोहित, रातेश, सुष्मित सिंह और दिलेर सिंह ने निभाई, जबकि टेक्निकल अंपायरिंग रहबर खां, इशरत और बिलाल ने की।
आज होने वाले मुकाबले
टाउनहाल क्लब मैदान में सोमवार को डोगरा क्लब, यंगस्टर बरेली, एनई रेलवे लखनऊ, कोलकाता, एमआरसी मद्रास, बाराबंकी, टाउनहाल क्लब, जीएफ कॉलेज के बीच मैच होंगे। क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि मैच सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।