फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The telecom officer faces in video conferencing PM

वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीएम से रूबरू हुए टेलीकॉम अफसर

Wed, 01 Jul 2015 09:25 PM IST
शाहहांपुर।
शाहहांपुर। Updated Wed, 01 Jul 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
The telecom officer faces in video conferencing PM
 टेलीकॉम सेक्टर सहित अन्य कई विभागों को डिजिटल सेवाओं से लैस करने के लिए बुधवार से आरंभ हुए डिजिटल इंडिया सप्ताह पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को सुनने का अफसरों में खासा क्रेज दिखा। टेलीफोन एक्सचेंज में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीएसएनएल के अफसर प्रधानमंत्री से रूबरू हुए। कोषागार के स्टाफ ने भी डिजिटल इंडिया पर लाइव टेलीकास्ट को देखने में खासी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज में जिला प्रबंधक दूरसंचार राजेंद्र प्रसाद ने शाम चार बजे दूरदर्शन पर लाइव टेलीकास्ट शुरू होने से पहले ही विभिन्न अनुभागों के टेलीकॉम अफसरों को अपने चैंबर के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में बुला लिया। करीब दो घंटे तक चली प्रधानमंत्री की स्पीच सुनने के बाद टीडीएम प्रसाद ने विभाग की नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क स्कीम को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का ही एक अंग बताया।
विज्ञापन

टीडीएम ने कहा कि एनओएफएन स्कीम के तहत गांव-गांव तक ओएफसी लाइन डालकर संचार सेवाओं को समुन्नत किया जा रहा है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान केंद्र सरकार से मिलने वाले दिशा निर्देशों पर तत्परता से अमल करें। इस दौरान डीईटी आरके राम, एओ राजीव शुक्ला, उप मंडल अभियंता प्रशासन जेएन वाजपेयी, स्विच रूम इंचार्ज अमरजीत सिंह, जेटीओ रियाज अहमद, राजभाषा अधिकारी सुमन गिरि, सोहन लाल तिवारी, अनिल मिश्रा, अब्दुल हई, पीके गुप्ता, आरए खान, मधुरेंद्र गुप्ता, एमपी सिंह, विश्वनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोषागार में कोषाधिकारी विशंभर बाबू सहित ट्रेजरी का निरीक्षण करने आए विभागीय निदेशक लौरिक यादव ने विभिन्न पटलों के अधिकारियों ओर कर्मचरियों के साथ प्रधानमंत्री का भाषण ध्यानपूर्वक सुना। बाद में कोषाधिकारी विशंभर बाबू ने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप विभाग की सेवाओं को डिजिटाइज्ड किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्मचारी डिजिटल तकनीक कों जितना अपनाएंगे, जन सामान्य को उतना ही अधिक लाभ होगा।

कोषागार का निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
शाहजहांपुर। कोषागार निदेशक लौरिक यादव ने बुधवार को अचानक यहां आकर कोषागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पटलों पर जाकर विभागीय कामकाज देखा और डबल लॉक चेक करके ई-पेंशन पेमेंट प्रक्रिया की प्रगति जांची।
लखनऊ से कोषागार निदेशक दोपहर करीब दो बजे यहां पहुंचे। यहां आकर वह सीधे कलक्ट्रेट कैंपस स्थित कोषागार पहुंचे। उन्होंने कोषाधिकारी विशंभर बाबू से पेंशनरों की संख्या और पेंशन भुगतान की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद चहलकदमी करते हुए सभी पटलों का बारीकी से निरीक्षण किया। पटलों पर नियुक्त कर्मचारियों से उन्होंने यह जानने में भी दिलचस्पी दिखाई कि वे विभिन्न कामों का निष्पादन किस तरह कर रहे हैं।

इसी क्रम में निदेशक यादव ने डबल लॉक जाकर वहां स्टाम्प की गड्डियों के रखरखाव की व्यवस्था जांची। कोषाधिकारी विशंभर बाबू ने उन्हें बताया कि इस समय ई-पेंशन भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी डेटा फीडिंग की जा रही है और इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से जरूरी सूचनाएं संकलित कराई जा रही है। कोषागार निदेशक ने पेंशनरों के हित में ई-पेंशन पेमेंट प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के कोषाधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed