फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team drove the villagers to open defecation free

खुले में शौच मुक्त कराने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के खिरिया गांव को खुले में शौच मुक्त से मुक्त (ओडीएफ) कराने गई ओडीएफ टीम को गुस्साए ग्रामीणों से जान बचाकर भागना पड़ा। टीम के साथ ग्राम प्रधान भी ओडीएफ संबंधी जनजागरण के लिए गए थे लेकिन ग्रामीणों ने हाथों में डंडे लेकर दौड़ाया तो सभी बचने के लिए ब्लॉक मुख्यालय भागे। बीडीओ ने पूरे मामले की जानकारी डीएम को देकर ग्रामीणों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति भेजी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 15 दिनों में जिले के चयनित ग्रामों को ओडीएफ बनाना तय किया है। क्षेत्र के समग्र ग्राम खिरिया को उसी में शामिल किया गया है। बुधवार सुबह एडीओ पंचायत कृष्णकांत पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव भारद्वाज, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार, सुनील त्रिवेदी और खंड प्रेरक मो. यामीन अंसारी सुबह करीब चार बजे खिरिया गांव में ग्राम प्रधान रामबाला के नेतृत्व में जनजागरण चलाना शुरू किया। गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर आपत्ति जताई और टीम से गांव से भाग जाने की चेतावनी दी। टीम अपने काम में जुटी रही तो चेतावनी दे रहे ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर टीम को काफी दूर तक दौड़ाया। ग्रामीणों के इस रवैये से ओडीएफ  टीम जान बचाकर ब्लाक मुख्यालय पहुंची और सारी स्थिति की जानकारी खंड विकास अधिकारी डॉ. नरेंद्र पाल सिंह को दी। उन्होंने बताया कि ओडीएफ  टीम से दुर्व्यवहार करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध जिलाधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। टीम के लोगों का मनोबल न गिरे इसलिये कल खिरिया गांव वह खुद जाएंगे और गांव को प्रत्येक दशा में शौच मुक्त बनाया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed