फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sun showed its intensity, leading to a surge in temperature.

Shahjahanpur News: धूप ने दिखाए तेवर, तापमान में उछाल

Mon, 02 Feb 2026 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The sun showed its intensity, leading to a surge in temperature.
शाहजहांपुर। सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन में धूप ने तेवर दिखाए। इससे अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। सोमवार को सर्दी का अहसास कम हुआ। वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 14 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 69 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed