फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sun came out after the dense fog, bringing relief.

Shahjahanpur News: घने कोहरे के बाद धूप खिलने से राहत

Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The sun came out after the dense fog, bringing relief.
लोधीपुर में शनिवार सुबह शहर में छाए कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। घने कोहरे के असर से दृश्यता 40 मीटर रह गई। इससे सुबह गलन और ठिठुरन का असर रहा। कोहरे में वाहनों की रफ्तार थम गई। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। रविवार को बादल छाने के साथ घना कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार रात से ही घना कोहरा छा गया था, जो शनिवार सुबह तक काफी घना हो गया। दृश्यता 40 मीटर रह गई। हाईवे से लेकर लिंक मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। कोहरा घना होने की वजह से हाईवे पर भी वाहनों की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा संख्या कम रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है।आर्द्रता 71 प्रतिशत है इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। रविवार को बादल छाए रहने के साथ घना कोहरा रहने का अनुमान है।

लोधीपुर में शनिवार सुबह शहर में छाए कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद

लोधीपुर में शनिवार सुबह शहर में छाए कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed