फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The student 's life by hanging

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The student 's life by hanging
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी में सोमवार की सुबह 17 वर्षीय छात्रा शिवानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव रौसरकोठी निवासी वीरपाल काश्तकारी करते हैं। करीब दस दिन पहले  उनकी पत्नी धनदेवी अपनी छोटी बहन की शादी के की तैयारियों के लिए अपने मायके कांट क्षेत्र के गांव इंदेपुर सिकरोही गईं थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे वीरपाल अपने ममेरे साले सुनील की शादी के लिए लड़की देखने कांट क्षेत्र के गांव सरसवां गए हुए थे। घर में मझिली बेटी शिवानी पास सभी बच्चे रुके हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बड़े बेटे अमित ने वीरपाल को सूचना दी कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वीरपाल अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर पहुंच गए। शिवानी ने कमरे के अंदर लगे कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से लटकना बताई गई है। 
विज्ञापन


बच्चे घर में खेलते रहे, लगा ली फांसी 
वीरपाल के 14 वर्षीय बेटे अमित के मुताबिक घर वह अपनी छोटी बहन   जूली, सुमित, अंजली, रेखा घर में ही थे। पता नहीं चला किस समय शिवानी कमरे में गई और फांसी लगा ली। वह कमरे में गया तो उसने शिवानी को फंदे पर लटका हुआ देखा। घर में भी ऐसी कोई बात नहीं हुई। जिससे नाराज होकर शिवानी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed