फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The strangled body of a young man was found hanging from a tree.

Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Thu, 25 Sep 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The strangled body of a young man was found hanging from a tree.
रोजा। जमालपुर गांव के जंगल में बुधवार को सुबह एक अज्ञात युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण काला और कुछ हिस्सों से गल चुका था। ग्रामीणाें से सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जमालपुर गांव से करीब एक किमी जंगल में गन्ने के एक खेत के बीच में लगे आम के पेड़ से बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला शव प्रथमदृष्टया करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष है और उसके शरीर पर चारखाना प्रिंट की शर्ट और इनर मिला है। शव काला पड़ने के साथ गल चुका है और चेहरा भी विकृत हो जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने शव गांव के किसी व्यक्ति का नहीं होने की तस्दीक की है। इसलिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के ब्यौरे मंगाए गए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे अपराध निरीक्षक गंगा सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि शव कितने दिन पुराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव



जैतीपुर। कस्बा निवासी रामकिशन के 19 वर्षीय पुत्र रोनू का शव मंगलवार को दोपहर अंदर से बंद भूसे के कमरे में पंखे के कुंडे से बंधी रस्सी से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घरवालाें से पूछताछ की।



रामकिशन ने पुलिस को बताया कि सुबह 10 बजे तक उसे देखा गया। बाद में वह कहीं चला गया और दोपहर तक घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की। भूसे का कमरा अंदर से बंद होने पर खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो रोनू का शव फंदे से लटका था।




पुलिस ने खिड़की तोड़ कर दरवाजा खोला और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर वहां से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed