फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The story of the second Jyotirlinga is narrated in Shiva Mahapuran

Shahjahanpur News: शिव महापुराण में दूसरे ज्यातिर्लिंग की सुनाई कथा

Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The story of the second Jyotirlinga is narrated in Shiva Mahapuran
पुवायां में ​शिव महापुराण कथा  सुनते श्रद्धालु। संवाद
पुवायां। कैमहरा मार्ग पर एक पैलेस में चल रही शिव महापुराण कथा में व्यास शिवलाल शुक्ला ने दूसरे ज्योतिर्लिंग की कथा सुनाई। कहा कि भगवान शिव के छोटे पुत्र गणेश, कार्तिकेय से पहले विवाह करने चाहते थे। माता पार्वती और शिव जी ने उनका विवाह करा दिया। इससे कार्तिकेय नाराज हो गए और माता-पिता के चरण स्पर्श कर क्रौंच पर्वत पर रहने लगे। पुत्रमोह में माता पार्वती उन्हें लेने गईं तो कार्तिकेय पलायन कर गए। इस पर माता पार्वती वहीं बैठ गईं। इसके बाद भगवान शिव भी ज्योतिर्लिंग के रूप में वहां प्रकट हुए। माता पार्वती के नाम से मल्लिका और भगवान शिव का नाम अर्जुन से भी जाना जाता है। इस कारण इस जगह को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के नाम से पड़ गया। कथा व्यास ने तीसरे ज्योतिर्लिंग महाकाल की कथा भी सुनाई। 30 दिसंबर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक और शृंगार पूजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed