फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The storm triggered the life of two including Li Masum

आंधी ने ली मासूम समेत दो की जान

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/ निगोही। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/ निगोही।  Updated Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The storm triggered the life of two including Li Masum
andhi - फोटो : amar ujala
दीवार के मलबे में बच्चा और पेड़ से दबकर युवक की मौत
विज्ञापन

पुवायां तहसील में जगह-जगह कई लोग घायल भी हुए

दर्जनों पेड़ हुए धराशायी  

शुक्रवार रात तेज आंधी के दौरान निगोही के गांव बलेली में दीवार गिरने से उसके मलबे में दब कर डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। जबकि पुवायां तहसील क्षेत्र में आंधी के दौरान पेड़ के नीचे दब कर युवक की जान चली गई। कई स्थानों पर लोग दीवार आदि गिरने से घायल हो गए। 
निगोही थाना क्षेत्र के गांव बलेली निवासी पिंटू मय परिवार के घर के आंगन में सोया हुआ था। रात लगभग दस बजे अचानक तेज हवा के झोंकों के साथ आंधी चलने लगी। वह चारपाई बिस्तर लेकर कमरे के अंदर चल दिया और डेढ़ साल की मासूम व अन्य बच्चे आंगन में ही रह गए। इतने में ही मकान की पक्की ईंट की पुरानी दीवार गिर गई और मासूम उसके मलबे में दब गई, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। जैसे-तैसे मलवा हटाया गया तो उसके  नीचे बच्ची मिली, जिसकी सांसें थम चुकी थीं। तसल्ली के लिए घरवाले बालिका को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी राजस्व अधिकारी को दी गई है। बच्ची की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

इधर, पुवायां के गांव गंगसरा निवासी अनुज उर्फ मझिले (19) गांव में ही कामता प्रसाद के होटल पर काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने साथी गांव के ही रामसिंह और रामसुजान के साथ होटल से घर जा रहा था।  इस दौरान तेज आंधी आ गई और एक पेड़ तीनों के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर अनुज, रामसिंह और रामानुज घायल हो गए। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने तीनों को निकाला और इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण अनुज को शाहजहांपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई बांकेलाल की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव आंवा दुगैया में आंधी के दौरान घर की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबने से रमेश मिश्रा का पुत्र आशुतोष, सौरभ, सुमित और आशुतोष की पत्नी प्रीति घायल हो गए। घायलों को रात में ही पुवायां के निजी अस्पताल लाया गया। आशुतोष को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शेष घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। गांव मुड़िया कुर्मियात में आंधी ने हाईटेंशन लाइन गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। आंधी के समय बिजली नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, खुटार क्षेत्र में आई तेज आंधी ने मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी से तमाम फसल गिरने से उत्पादन पर भारी असर पड़ने की आशंका है। आंधी के कारण तमाम जगहों पर बिजली लाइन टूट गई और जंफर उड़ गए, जिस कारण नगर सहित पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। जेई ने बताया कि पूरे स्टाफ को फाल्ट सही करने पर लगाया गया है, लेकिन इसके बाद भी शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। जंगल और रोड के किनारे खड़े तमाम पेड़ भी आंधी में गिर गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने लकड़ी को उठवाकर वन चौकी पर ले जाने की जरूरत नहीं समझी। तमाम कीमती लकड़ी लोग उठा ले गए हैं। इधर, किसानों ने बताया कि आंधी से मक्का-आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। 


एंबुलेंस के ईएमटी से ग्रामीणों की अभद्रता
निगोही। दीवार के मलबे में मासूम के दबने की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के ईएमटी शिवमोहन से कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। मौजूद लोगों ने जैसे तैसे उन्हें शांत किया। ईएमटी ने बताया कि ग्रामीण संकरी गली में गाड़ी ले जाने के लिए दबाव बना रहे थे, न जाने पर मासूम के साथ कई लोग गाड़ी में जबरन बैठने लगे जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed