{"_id":"61ca1022c18f32266e3be797","slug":"the-soldier-posted-in-kalan-police-station-died-in-a-road-accident-shahjahanpur-news-bly4706843195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कलान थाने में तैनात सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कलान थाने में तैनात सिपाही की मौत
विज्ञापन
सिपाही करन कुमार का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलान थाने में तैनात सिपाही करन कुमार (28) सोमवार को सरकारी दस्तावेज लेकर बाइक से एटा जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सिपाही की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। बरेली में इलाज के दौरान करन की मौत हो गई।
अलीगढ़ जनपद के थाना क्षेत्र टप्पल के गांव बैनाबूडा निवासी करन कुमार 2018 बैच के सिपाही थे। मुरादाबाद में ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में नियुक्त किया था। 2019 में थाना परौर में नियुक्ति की गई थी। दो साल उन्होंने परौर थाने मे ड्यूटी की। बाद में परौर थाने से कलान थाना स्थानांतरण किया था। सोमवार की सुबह बाइक से सरकारी दस्तावेज लेकर एटा जा रहे थे। बदायूं कोतवाली थाना क्षेत्र में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में करन को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करन की शादी दो साल पहले हुई थी। कलान थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि करन सरकारी दस्तावेज लेकर एटा के लिए निकले थे। बदायूं के सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बरेली रेफर कर दिया था।