फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The slogan of Jai Jawan-Jai Kisan was raised and Ramdhun was sung.

Bareilly News: जय जवान-जय किसान का नारा गूंजा, गाई रामधुन

Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The slogan of Jai Jawan-Jai Kisan was raised and Ramdhun was sung.
बरेली। राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शहर में उत्साहपूर्वक मनाई गई। शहर में अनेक संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को याद किया। कार्यक्रमों में रामधुन गाने के साथ ही जय जवान-जय किसान का नारा भी गूंजा।
विज्ञापन

गांधी व शास्त्री की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस मौके पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नरेंद्र पाल, पवन, नरेंद्र पाल, मुकेश मेहंदीरत्ता, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, जेआर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम में किया सेवा कार्य
बरेली। भारतीय सेवा समिति टीम की ओर से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति ने सेवा और सहयोग का संदेश देते हुए रामगंगा स्थित कुष्ठ आश्रम में फल, बिस्किट व भोजन के पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री और एसडीएम सदर प्रमोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इमरान खान, अश्वनी ओबेरॉय, केएल सहगल, जहीर अहमद, ज्ञानी काले ने विचार व्यक्त किए। समिति के सुरेंद्र त्यागी, मनोज अरोड़ा, शारिक खान, दानिश जमाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री जी की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : डाॅ. अरुण

बरेली। लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बड़ी सादगी से अपने जीवन को जिया और कभी भी किसी को निराश नहीं किया। यह विचार कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने व्यक्त किए। इस मौके पर वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अश्विनी कमठान, डॉ. सुबोध अस्थाना, सुनील सक्सेना मिलन, रवि सक्सेना, किरन सक्सेना, नीता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

शास्त्री जी के जीवन और कार्यों पर चर्चा
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फर्रासी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने शास्त्री जी के जीवन और कार्यों पर चर्चा की। वीरेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, विधान रॉय, संतोष कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से शास्त्री जी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राकेश कुमार सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, संदीप कुमार, कमलेश कुमार, अखिलेश आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed