फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The situation worsened due to crowd, patients were forced to get treatment on the floor

Shahjahanpur News: भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, फर्श पर उपचार कराने के लिए मरीज मजबूर

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The situation worsened due to crowd, patients were forced to get treatment on the floor
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। ट्रामा सेंटर में मरीजों का हाल बेहाल दिखा। एक बेड पर दो-दो तीन-तीन मरीज लेट हुए थे। गैलरी में भी मरीज स्ट्रेचर पर ही लेटकर उपचार करा रहे थे। ट्रामा सेंटर के बाहर फर्श पर अंगौछा बिछाकर लेटा मरीज अपना उपचार कराते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा खिड़की के पास पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस बीच कई बाद मरीजों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दिन में दो बजे तक ओपीडी में 1761 लोगों के पर्चे बने।
विज्ञापन

मंगलवार को 1980 लोगों के पर्चे बने थे। वहीं, दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच ट्रामा सेंटर में मरीजों की काफी भीड़ रही। ट्रामा सेंटर के बाहर अंगौछा बिछाए लेटे मीरानपुर कटरा के फिरासत ने बताया कि उन्हें बुखार आ रहा है। कमजोरी महसूस हो रही है। यहां सुबह दवाई लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन तो लगा दिए, लेकिन अभी तक बेड नहीं मिला। बैठा नहीं जा रहा। इस कारण यहां लेट गए। शहर के मोहल्ला खिरनीबाग की सुनीता ने बताया कि उनकी मां भर्ती हैं। स्ट्रेचर पर लिटाकर उपचार चल रहा है, लेकिन बेड नहीं मिला है। तीमारदार उपासना ने बताया कि भीड़ बहुत है। पहले भाई को भर्ती कराने की सोचकर आए थे, लेकिन भाई की हालत में सुधार हुआ है, इसलिए घर लिए जा रहे हैं। थोड़ी देर और रुके तो शायद वह भी बीमार हो जाएं।


मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाती। दोपहर तक ट्रामा सेंटर में मरीजों की काफी भीड़ थी। दो बजे के बाद भीड़ कम हो गई। जो मरीज ट्रामा सेंटर में थे, उन्हें वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed