{"_id":"578113404f1c1b114f7f9ea5","slug":"the-sewer-sludge-upswing-done-and-dung-choke","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकनी का नाला कीचड़ और गोबर से हो गया चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकनी का नाला कीचड़ और गोबर से हो गया चोक
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 13 में।
फ्लैग.....बारिश सिर पर और गंदगी के ढेर पर शहर
सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नगरपालिका परिषद के सफाई संबंधी दावे प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण की कसौटी पर खरे साबित नहीं हो रहे। डीएम पुष्पा सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चमकनी का नाला कीचड़ और गोबर से चोक मिला। इसके अतिरिक्त निशात तिराहा, कटियाटोला, चौकी अंजान आदि क्षेत्रों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे पाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को गंदगी निस्तारण के बारे में दिशा निर्देश देने के साथ आख्या डीएम को सौंप दी है।
जानलेवा साबित हो
चुका गहरा नाला
चमकनी करबला का नाला काफी गहरा और चौड़ा है। कुछ साल पहले बारिश में उफनाए इसी नाले में स्कूटी समेत छात्रा के गिरने से उसकी मौत हो चुकी है। आसपास के लोगों ने नाला में जानवरों का गोबर डाले जाने की शिकायत की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट दुबे ने नाला के पास रहने वाले नरेश, झनकार आदि को तलब करके लताड़ लगाई और भविष्य में नाला गोबर से पाटने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कई स्थानों पर टूटी नाला की बाड़ ठीक कराने के निर्देश दिए।
निशात तिराहे पर लगा कूड़े
का ढेर, नाली क्षतिग्रस्त
निशात तिराहे पर कूड़ा का ढेर देखकर सिटी मजिस्ट्रेट वहां ठिठक गए। उन्हें ऐसा लगा कि गत कई दिनों से कूड़े का उठान नहीं किया गया। जनता कचौड़ी वाले के मोड़ पर पांच फुट लंबी और दो फुट चौड़ी नाली क्षतिग्रस्त पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और ईओ को नाली की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कटिया टोला में रोड पर
जानवरों का अतिक्रमण
कटिया टोला में रोड पर जानवर बांधकर अतिक्रमण किए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त एतराज जताया। उन्होंने पशुपालक महेश चंद्र और दिनेश चंद्र को जानवर घर के अंदर बांधने की हिदायत दी। उन्होंने रोड पर जानवरों से गंदगी और अतिक्रमण दिखने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मशीनरी मार्केट-लकड़ी
मंडी रोड पर कब्जा
मशीनरी मार्केट में पटियाला बैंक के पास वाले रास्ते से लकड़ी मंडी की ओर बढ़ते वक्त रोड के दोनों फुटपाथों पर अवैध कब्जा सिटी मजिस्ट्रेट की निगाह में आ गया। क्षेत्र के सफाई नायक ने बताया कि पहले रोड के दोनों ओर फुटपाथ थे। उन पर चबूतरे बना लिए जाने से नालियां ढक गईं और उनकी सफाई करने में दिक्कत होती है। इसी तरह भोलागंज के रेलवे ग्राउंड पर लकड़ी के लट्ठे डालकर और वाहन खड़े करके अतिक्रमण पाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ और सफाई नायक को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
मानसून थमने पर होगी
बड़े नालों की सफाई
शाहजहांपुर। शहर के ड्रेनेज सिस्टम से जुड़े नालोें की सफाई का काम ठेकेदार की लेटलतीफी देर से शुरू हो पाने के कारण भारी बारिश होने की दशा में शहर के कई निचले स्थानों पर जलभराव की आशंका बढ़ गई है। करीब तीन दर्जन छोटे नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन 19 बड़े नालोें की सफाई का काम पूरा करने के लिए नगरपालिका परिषद को मानसून के थमने का इंतजार है।
चेयरमैन तनवीर खां ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी 31 छोटे नालों की सफाई का काम नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों से कराया जा चुका है। 19 बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई का ठेका दिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़े नालों की सफाई का करीब 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मानसून का दौर थमते ही नाला की सफाई का काम तेजी से कराया जाएगा।