फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The scorching sun made February feel like a dry March.

Shahjahanpur News: तेज धूप ने फरवरी में कराया मार्च जैसे शुष्क मौसम का अहसास

Sat, 14 Feb 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun made February feel like a dry March.
शाहजहांपुर। शाम से रात और सुबह तक पछुआ हवा के ठंडे झोंके भले ही सर्दी का अहसास करा रहे हों, शुक्रवार को दिन में निकली तेज धूप से फरवरी में मार्च जैसा शुष्क मौसम महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन यह सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह रात में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 12.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन यह भी सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक धूप में इतनी तेजी आ गई कि खुले स्थानों पर मौजूद लोग छांव की तलाश करने लगे। मौसम शुष्क और सामान्य बने रहने से सड़कों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन और रात में तापमान अब सामान्य से अधिक हो जाने से दिन में गर्मी और रात में उमस महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि चालू फरवरी माह में सामान्य मानक के अनुसार अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, दिन और रात में तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। इसलिए अभी से गर्मी और उमस महसूस होने लगी है। उनका कहना है कि वायुदाब सामान्य से दस अंक कम हो जाने से शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बाद में धूप निकलने से मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed