{"_id":"685d9bf006310dcb92092cf9","slug":"the-scorching-sun-increased-the-heat-with-humidity-the-mercury-rose-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-146812-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज धूप ने उमस के साथ बढ़ाई गर्मी, पारा उछला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज धूप ने उमस के साथ बढ़ाई गर्मी, पारा उछला
Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में धूप से बचने को चेहरे को ढककर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। एक दिन पहले हुई बारिश के कारण रात में नम हवा से न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 28.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से दक्षिण-पूर्व दिशा से चले हवा के झोंकों ने बादल उड़ा दिए और तेज धूप निकल आई। इस कारण दिन में उमस बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।
मंगलवार शाम से बुधवार को दोपहर बाद तक कई बार बारिश की फुहारें गिरीं, लेकिन हल्की धूप भी बनी रही। इस कारण गर्मी से बेहाल जनजीवन को उमस के प्रकोप से भी जूझना पड़ा। हालांकि, वातावरण में घुली 75 फीसदी नमी के कारण शाम से हवा में थोड़ी शीतलता का अहसास हुआ। इसके बावजूद रात में कई बार बत्ती गुल होने पर लोगों को उमस ने खासा बेचैन किया। भोर से पहले मौसम ठंडा होने पर ही लोग गहरी नींद ले सके।
बृहस्पतिवार को सुबह से हवा के झोंकों ने बादल उड़ाने शुरू कर दिए। आसमान साफ हुआ तो सूरज की तपिश जमीन पर उतरकर तीखे तेवर दिखाने लगी। दोपहर तक इतनी गर्मी और उमस हो गई कि अधिकांश लोग घरों के अंदर रहे। इस कारण सड़कों से बाजारों तक चहल-पहल भी रोजमर्रा से कम दिखी। सूरज के ढलान पर जाने के बाद ही लोग खरीददारी को बाजारों में पहुंचने शुरू हुए। सूर्यास्त के बाद भी उमस परेशान करती रही।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पहले हो चुकी बारिश के कारण हवा में आर्द्रता 50 से बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गई है। दिन भर तेज धूप निकलने के बाद शाम को भी आर्द्रता 57 प्रतिशत रही। इस वजह से हवा में घुली नमी वाष्प में बदलने से उमस ज्यादा हो गई हे। उन्होंने बताया कि शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से नौ अंक कम हो गया है। वायुदाब में कमी से शुक्रवार को दिन भर बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन उनके बरसने की संभावना कम है। वायुदाब में गिरावट बनी रही तो शनिवार को मौसम मे बदलाव आने के साथ बारिश हो सकती है।