फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The scorching heat and humidity made life restless throughout the day

भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को दिन भर किया बेचैन

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat and humidity made life restless throughout the day
कहीं दूर जब दिन ढल जाए... शनिवार को दिन भर आग उगलने के बाद शाम को अस्ताचल की ओर जाते समय सूरज तपिश कम ह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दो दिन पहले तेज हवा के साथ मामूली बूंदाबांदी के बाद से गर्मी के अलावा उमस भी तेवर दिखा रही है। शुक्रवार शाम को आर्द्रता बढ़ जाने से रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 26.6 डिग्री हो गया, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। शनिवार सुबह से धूप निकली तो गर्मी के साथ उमस भी परेशान करने लगी और दोपहर तक अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब सामान्य से कम बना हुआ है और इसे देखते अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने के साथ मामूली बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

धूप ने सूर्योदय के बाद से कहर ढाना शुरू कर दिया। इस कारण सुबह के वक्त सड़कों और बाजारों में थोड़ी चहल-पहल दिखी। दिन में नौ से दस बजे तक बहादुरगंज की छोटी सब्जी मंडी में ग्राहकों की काफी भीड़ रही, लेकिन बाद में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही लोग घरों को लौटने लगे। उमस और धूप से बचने के लिए कामकाजी और नौकरीपेशा लोग कार्यालयों व प्रतिष्ठानों के अंदर बने रहे। इस दौरान कचहरी और जजी परिसर के आसपास चाय की गुमटियों और पान-पुड़िया के खोखों पर भी वकील, वादकारी आदि बहुत कम दिखे। दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक शहर की सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में चहल-पहल भी फीकी रही।
विज्ञापन

सूरज के अस्तांचल की ओर जाने और बादलों में छिपने के बाद भी वातावरण पर उमस का प्रकोप हावी रहा, लेकिन तब तक धूप खत्म हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और इसके बाद ही बाजारों में थोड़ी रौनक आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार वायुदाब सामान्य के स्तर पर पहुंचने पर ही मौसम में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि अभी बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से करीब दस अंक नीचे है। इसीलिए आसमान पर धुंध छाई है और तेज हवा के साथ मामूली बूंदाबांदी होने पर उमस का प्रकोप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed