जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने बताया कि ओपेन वर्ग की इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, भारोत्तोलन की स्पर्धाएं होंगी। बताया: 21 जनवरी को विकास खंड भावलखेड़ा, तिलहर, निगोही और मदनापुर में, 24 जनवरी को बंडा, सिंधौली, 24 को जैतीपुर और जलालाबाद, 27 को ददरौल और पुवायां, 28 को खुदागंज और मिर्जापुर, 30 को कांट और खुटार तथा दो फरवरी को कलान में प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 फरवरी को होगी। श्री परगाई ने समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ खेलकूद प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं।