फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The RSS organized a children's march.

Shahjahanpur News: आरएसएस ने बाल पथ संचलन निकाला

Sat, 27 Dec 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The RSS organized a children's march.
टाउनहॉल ​स्थित शहीद पार्क में आरएसएस की ओर से आयोजित बाल पद संचलन कार्यक्रम में मौजूद बाल स्वयं
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बाल पथ संचलन टाउनहॉल स्थित शहीद पार्क से प्रारंभ होकर मोहनगंज स्थित कुटिया सहिब में संपन्न हुआ। इसमें बाल स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए अनुशासित होकर पंक्तिबद्ध संचलन के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। बाल पथ संचलन का गुरुद्वारा कुटिया साहब पहुंचते ही पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इसके बाद सह-महानगर कार्यवाह रामकुमार ने साहिबजादों की स्मृति में बालकों को पंजाबी गीत का अभ्यास कराया। अंत में सेवादारों ने बाल स्वयंसेवकों को लंगर कराया। इस दौरान विभाग प्रचारक रविप्रकाश, विभाग संघचालक रवि, रमेशचंद्र सक्सेना, रविंद्र, नवनीत, प्रदुल्य, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
खुटार में भी मनाया गया बाल शहीदी दिवस

खुटार। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहीदी के उपलक्ष्य में खुटार के तिकुनियां और गांव रुरा टिब्भी गुरुद्वारे में शहीदी को याद किया गया। तिकुनियां गुरुद्वारे में शहीदी से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगवंत सिंह, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, बल्देव सिंह, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, इंद्रदेव पटेल, विजयशंकर अवस्थी, दिलबाग सिंह, रोशनी बाल्मीकि, दिनेश अवस्थी, उपेंद्र पाल, सुखविंद्र सिंह, तरुण दीक्षित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed