{"_id":"68e3ba4968a6c7b5350930a8","slug":"the-room-was-sealed-along-with-106-barrels-of-desi-ghee-and-three-samples-were-taken-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154396-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 106 पीपा देशी घी समेत कमरा किया सील, तीन नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 106 पीपा देशी घी समेत कमरा किया सील, तीन नमूने लिए
विज्ञापन
जलालाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को दोपहर मोहल्ला नौसारा निवासी देशी घी के थोक कारोबारी शिवम गुप्ता के नल वाली गली स्थित प्रतिष्ठान पर दोबारा छापा मारा। टीम ने वहां से देशी घी के तीन नमूने गुणवत्ता जांच के लिए सील किए। बाद में कारोबारी के घर जाकर वहां 106 पीपा देशी घी रखा देख कमरा सील कर दिया। पीपों पर किसी ब्रांड का नाम नहीं लिखा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से देशी घी के विक्रेताओं में अफरातफरी रही।
देशी घी के थोक कारोबारी के प्रतिष्ठान पर रविवार शाम को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापा मारा था। उस दौरान कारोबारी शिवम के मौके पर नहीं मिलने के कारण टीम प्रतिष्ठान को सील कर लौट गई। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह के नेतृत्व में विभागीय फिर टीम वहां पहुंची।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को छापे के दौरान कारोबारी शिवम की मौजूदगी में दुकान को खुलवाकर वहां रखे देशी घी का एक नमूना लिया गया। साथ ही अगले आदेश तक के लिए दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
कारोबारी ने पूछताछ करने पर बताया कि घर पर भी बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए घी रखा है। इस पर कारोबारी के घर जाकर देखा तो एक कमरे में रखे 106 पीपों में भी देशी घी रखा मिला। वहां से भी देशी घी के दो नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सील किए गए कमरे में रखे देशी घी की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। काफी देर चली इस कार्रवाई से देशी घी के अन्य व्यापारियों में खलबली रही और उनकी दुकानें भी बंद रहीं।