खुदागंज में गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
सार
क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया में शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के दौरान एक परिवार के मकान की छत गिर गई। पीड़ित शिवेंद्र सिन्हा, प्रवेंद्र सिन्हा, बिजेंद्र सिन्हा पुत्रगण रोहताश कुमार ने बताया कि गत रात हुई बारिश से जिस समय उनके कमरे की छत गिरी, वह सभी दूसरे कमरे में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। मकान की हालत बहुत खस्ता है, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण उसकी मरम्मत कराने में परिवार के लोग असमर्थ हैं।
विज्ञापन