फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road makes a sample taken , sent IIT

सड़क खुदवाकर लिया नमूना, आईआईटी कानपुर भेजा

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The road makes a sample taken , sent IIT
सड़क खुदवाकर लिया नमूना, आईआईटी कानपुर भेजा
शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद अचानक पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू किए गए दो सड़कों के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने जा पहुंचे।  जिले में पलिया- शाहजहांपुर -हरदोई -लखनऊ मार्ग पर 38 किलोमीटर लंबाई पर 26.22 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए ग्राम ऐंठापुर के सामने सड़क खुदवाई। उसमें एस्टीमेट के अनुसार पड़े मैटेरियल/ विटमिन का नमूना भरवाने के बाद सील कराया और खुद हस्ताक्षर करके जांच के लिए आईआईटी कानपुर भिजवा दिया। मौके पर ही डीएम ने ऐलान किया कि जिले में सभी बड़ी परियोजनाओं वाली सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेकर आईआईटी कानपुर भेजे जाएं। डीएम ने इसी निर्माणाधीन मार्ग पर ग्राम चौढे़रा के पास बनी सड़क पर दरारें पाईं। पुल के पास सीसी रोड खराब मिला। ऐंठापुर में सड़क की पटरियों का निर्माण अधूरा मिला। सड़क पर कहीं भी जलभराव की स्थिति ना बने, इसके लिए निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। करीब 9.43 करोड़ रुपये लागत से बन रहे 17.5 किलोमीटर लंबे निगोही-तिलहर मार्ग पर बस्तियों के बीच 2.60 किलोमीटर लंबाई के सीसी रोड निर्माण का काम अधूरा पाया। हमजा ग्राम के पास सड़क की चौड़ाई नपवाई और सड़क की गुणवत्ता जंचवाई। पाया कि साढ़े सात सेंटीमीटर के दो कोट पत्थर डाले गए हैं। इस दौरान डीएम के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed