फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The riverfront project will be completed soon... preparations are also underway to build one at the Chhath Ghat.

Shahjahanpur News: जल्द पूरा होगा रिवर फ्रंट का काम...छठ घाट पर भी बनाने की तैयारी

Mon, 02 Feb 2026 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The riverfront project will be completed soon... preparations are also underway to build one at the Chhath Ghat.
हनुमतधाम पर हो खन्नौत नदी किनारे हो रहा रिवर फ्रंट का निर्माण। संवाद
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी, हनुमतधाम से पक्के पुल की बाईं ओर रिवर फ्रंट बनने का कार्य तेज हो गया है। अब तक 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि बरसात से पहले इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर लोधीपुर में खन्नौत नदी किनारे छठ घाट पर तीन सौ मीटर लंबा रिवरफ्रंट नौ करोड़ से अधिक से लागत बनाया जा रहा है। इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हनुमतधाम से पक्के पुल तक बाईं ओर रिवर फ्रंट का निर्माण वर्ष मार्च 2024 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के मुताबिक बाढ़ आने की वजह से रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। इसके बाद तेजी से निर्माण शुरू हो गया है। करीब 900 मीटर लंबा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। इसके बनने से आने वाली बाढ़ से नुकसान की संभावनाएं कम हो जाएंगी। आसपास के मोहल्लों में पानी नहीं घुसेगा।
विज्ञापन

--
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, टहलने के लिए मिलेगी स्वच्छ हवा
हनुमतधाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना इसके सुंदरीकरण के लिए लगातार कार्य कराने पर जोर दे रहे हैं। रिवर फ्रंट का निर्माण होने से नदी के आसपास की सुंदरता बढ़ जाएगी। लोगों को टहलने के लिए सुंदर वातावरण मिल जाएगा। पर्यटक आने से आसपास काम धंधा करने वाले लोगों की आय में इजाफा होगा। रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोधीपुर में भी बनेगा रिवर फ्रंट
स्मार्ट सिटी योजना के तहत लोधीपुर में खन्नौत नदी पर रिवर फ्रंट बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। खन्नौत नदी पर लोधीपुर में रिवर फ्रंट बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 300 मीटर लंबा छठ घाट रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी लागत करीब नौ करोड़ रुपये आ रही है। सरकार की ओर से बजट की स्वीकृति हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रिवर फ्रंट के निर्माण के साथ सुंदरीकरण होगा। पहले लोधीपुर में खन्नौत नदी के किनारे हरित पट्टी विकसित करते हुए जॉगिंग पार्क, फुटपाथ व साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है।
--
लोधीपुर में बाढ़ से होगा बचाव
लोधीपुर हर बार बाढ़ आने पर जलमग्न हो जाता है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। लोगों को घरों को छोड़कर दूसरी जगह शरण लेनी पड़ती है। पिछले दो वर्षों से आ रही बाढ़ से काफी नुकसान हो रहा है। रिवरफ्रंट का निर्माण होने से जमीनों पर लोगों के अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। बाढ़ आने पर पानी लोगों के घर नहीं पहुंच पाएगा।

--
हनुमतधाम पर रिवरफ्रंट बनने का काम करीब 60 प्रतिशत हो गया है। तेजी से काम चल रहा है। बरसात से पहले इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है। लोधीपुर में भी रिवर फ्रंट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
- सुनील भास्कर, एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed