फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth arrested for snatching e-rickshaw to fund drug habit

Shahjahanpur News: नशा करने के लिए छीनता था ई-रिक्शा, युवक गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for snatching e-rickshaw to fund drug habit
पुवायां में पकड़ा गया ई रिक्शा छीनने का आरोपी अजीत कश्यप। स्रोत : पुलिस
पुवायां। सिंधौली के गांव पसिगनपुर के धर्मेंद्र राठौर, शाहजहांपुर के मोहल्ला ख्वाजा फिजोज निवासी अमित कुमार और निगोही के गांव दिलावलपुर निवासी विशाल से ई-रिक्शा छीनने के आरोपी तिलहर के सरोवरनगर निवासी जीत कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का शौक पूरा करने के लिए वारदात करता था।
विज्ञापन

पसिगनपुर के धर्मेंद्र राठौर ने 22 अगस्त को ई-रिक्शा छीने जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा शाहजहांपुर के अमित और दिलावलपुर के विशाल ने ई-रिक्शा जबरन चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अमित और विशाल के ई-रिक्शा पुवायां से चीनी लाने के नाम पर बुक कर पुवायां में बंधक बनाकर छीने गए थे।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जांच में अजीत कश्यप का नाम सामने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को अजीत को पुवायां-खुटार रोड पर धारा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। वह एक के पीछे दूसरा ई-रिक्शा बांधकर ले जा रहा था। अजीत ने बताया कि वह ई-रिक्शा चोरी करके बैटरी आदि सामान अलग बेच देता था और शेष बॉडी कबाड़ में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed