{"_id":"5755be614f1c1be6209c5600","slug":"the-resort-s-staff-clashed-with-a-bus-full-of-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा के कर्मचारियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा के कर्मचारियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहारा के कर्मचारियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से लखनऊ जा रही सहारा इंडिया के कर्मचारियों से भरी बस सोमवार तड़के लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर टैंकर से जा भिड़ी। बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 23 लोग घायल हो गए। आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को बस का पिछला शीशा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। सहारा इंडिया ऋषिकेश के प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बस में सहारा के कार्यकर्ताआें लखनऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के साढ़े चार बजे नेशनल हाइवे पर तिलहर कस्बे के पास बस और शाहजहांपुर की ओर से आए टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें बस चालक विपिन पुत्र भूपराम निवासी विशनपुर विलाल थाना रमाला बागपत की मौके पर मौत हो गई तथा अनेक यात्री घायल हो गये। घायलों में टैंकर चालक रिजवान पुत्र सलामत मियां निवासी नवादा बिहार और सहचालक अशोक भी शामिल हैं। दोनाें को सीएचसी से शाहजहांपुर तथा बाद में निजी चिकित्सालय बरेली के लिये रेफर कर दिया गया। अन्य घायलाें को तिलहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।
झपकी आने पर हुआ हादसा
यात्रियाें का कहना था कि ड्राइवर विपिन लगातार पांच दिनाें से बस चला रहा था। बरेली और उसके आगे चालक ने गाड़ी चलाने से मना कर कुछ देर आराम करने को कहा था। मगर यात्रियाें ने उस पर दबाव डालकर जल्दी लखनऊ पहुंचने की दुहाई दी और बस रोकने से मना कर दिया। यात्रियों का कहना है ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई।
टैंकर चालक पर मुकदमा दर्ज
सहारा इंडिया ऋषिकेश के प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने टैंकर चालक रिजवान पुत्र सलामत मियां निवासी नवादा बिहार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर बस में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस चालक विपिन का शव पीएम के लिए भेजा गया है।